श्री के० के० के० हिन्दी पुस्तकालय – एक झलक
- पूर्णतः स्वतंत्र शैक्षणिक व गैर राजनीतिक संस्था।
- पुस्तकालय के तीसरी मंजिल पर भव्य सभागार।
- सभी कक्ष पूर्णतया रोशनदार एवं हवादार।
- बिजली-पानी की उत्तम व्यवस्था।
- प्रबंधन की ओर से सभी छात्रावासियों को निःशुल्क चौकी, कुर्सी और सीलिंग फैन उपलब्ध।
- स्वच्छ शौचालय एवं स्नानागार।
- रात्रि विश्राम के लिए पूर्ण सुसज्जित अतिथि कक्ष।
- इंटरनेट सुविधा उपलब्ध।
पुस्तकालय एवं वाचनालय
- पुस्तकालय में साहित्यिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, वैज्ञानिक व धार्मिक विषयों की पुस्तकों का बृहत कोश।
- सभी पुस्तकों का विषयवार सूचीकरण।
- शोधकर्ताओं के लिए प्रचुर सामग्री।
- पुस्तकालय एवं वाचनालय के अबाध संचालन के लिए पुस्तकाध्यक्ष प्रतिनियुक्त।
प्रबंधन
- पुस्तकालय के सारे क्रियाकलापों को संपादित करने के लिए एक प्रबंध-समिति गठित।
- पूर्ण समर्पित निष्ठावान पदाधिकारियों का चुनाव आम सभा द्वारा।
- प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रबंध समिति की नियमित बैठक।
पुस्तकालय की सदस्यता
- आजीवन क्रियाशील सदस्यता शुल्क — ₹2,100/-
- संरक्षक सदस्यता शुल्क — ₹51,000/-
- समाज के प्रत्येक प्रबुद्ध वयस्क नागरिक सम्मानित एवं विशिष्ट सदस्य।
भोजनालय
- छात्रावासियों के लिए एक साफ-सुथरा भोजनालय निर्मित।
- प्रबंध समिति द्वारा पाकशाला के लिए सभी प्रकार का बर्तन उपलब्ध।
वाचनालय हेतु पुस्तकालय की सदस्यता
- वाचनालय सदस्यता शुल्क प्रतिमाह — ₹25/-
- सिक्यूरिटी मनी — ₹200/-
- प्रवेश शुल्क — ₹25/-
छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार वितरण
- मेधा जाँच परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले चार छात्र एवं चार छात्राओं को ₹500-₹500 प्रतिमाह की दर से एक साल तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
- प्रतिभावर्ध स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया जाता है।
- स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है।
आय-व्यय लेखा-जोखा
- कोषाध्यक्ष — 1: श्री मनोज कुमार
-
अंकेक्षक:
- श्री जगदीश लाल
- श्री कृष्णवल्लभ प्रसाद